

लोकेशन – ऋषिकेश

संवाददाता – सागर रस्तोगी

विधानसभा सत्र के दौरान एक विवादित शब्द पर हो रहे बवाल को रोकने के प्रयास कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शुरू किये है। उन्होंने जन भावनाओं की कदर करते हुए माफी मांगने की बात कही है। इसके बदले उन्होंने दुष्प्रचार और समाज को बांटने से रोकने मांग भी विपक्ष से की है।


देहरादून में बजट सत्र समाप्त होने के बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ऋषिकेश में साई घाट पर मां गंगा की शरण मे पहुंचे। यहां उन्होंने मां गंगा से न्याय की गुहार लगाई और उनके एक शब्द को लेकर हो रहे दुष्प्रचार को खत्म करने के लिए माफी मांगने तक की बात कही। उन्होंने कहा कि वह लगातार विपक्ष के निशाने पर है


और ऐसे गलतियों की वजह से है जो उन्होंने की ही नहीं है। लगातार उनके खिलाफ दुष्प्रचार और समाज को बांटने का काम विपक्ष कर रहा है। बजट सत्र के दौरान एक शब्द को लेकर वह पहले ही खेद प्रकट कर चुके हैं। बावजूद इसके विपक्ष समाज को बांटने की राजनीति कर रहा है जो कि गलत है। इस दुष्प्रचार को

रोकने के लिए वह फिर से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष को राज्य की उन्नति और विकास के लिए साथ आने के लिए फिर से कहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह मां गंगा के बेटे हैं और मां गंगा में उनकी बेहद आस्था है मां गंगा ही उनके साथ न्याय करेगी। उन्होंने मां गंगा के तट पर पूजा अर्चना की

और मां गंगा से न्याय दिलाने की प्रार्थना भी करी। भावुक होते हुए उन्होंने अपनी पीड़ा को भी मां गंगा के सामने रखा। कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से ही वह ऋषिकेश में चार बार के विधायक हैं। मां गंगा ही उन्हें न्याय दिलाएगी और उनके खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों का भी कल्याण करेगी।



