



मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी खास इंसान से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपकी बात बन सकती है। अचानक कोई उलझा हुआ काम पूरा हो जाएगा। आपका आशावादी और खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में मददगार होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और नजदीकियां आएंगी।
नेगेटिव- संबंधियों या बाहरी लोगों के साथ मेलजोल करते समय अपने व्यवहार में सौम्यता और शालीनता रखें। महत्वपूर्ण चीज कहीं रखने कर भूलने से तनाव हो सकता है। चिंता न करें, वो चीज घर पर ही है।
व्यवसाय- कारोबार में नेटवर्क को मजबूत करने में ध्यान देना होगा। सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति को तूल न दें वरना आपकी मुश्किल बढ़ेगी। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपके सभी काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। नौकरी में आपको किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है।
लव- वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सुखद रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसी समस्या से राहत के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें। दिन का कुछ समय अपने लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली रंग- 5


वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिनचर्या में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, लेकिन कोशिशों से काफी हद तक परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। संतान के विवाह से संबंधित कोई बातचीत होगी। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के रास्ते में आ रही बाधा को दूर करने में अनुभवी की मदद मिल सकती है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से चिंता होगी। अपने निजी काम पूरे करने में रुकावट आ सकती हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा करना बेहतर रहेगा। वाहन की देखरेख को लेकर बड़ा खर्चा भी होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत काम रहेगा, लेकिन इसके परिणाम बेहतर होंगे। आपकी प्रतिभा और काबिलियत के अनुरूप मार्केट में रुतबा रहेगा। स्टाफ की कमी से परेशान हो सकते हैं। नौकरी में अनचाहा काम मिलने की स्थिति बन सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। आपसी वार्तालाप से समस्याओं को सुलझाएं। अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकावट रह सकती है। ज्यादा तनाव लेने से बचें तथा कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से भी खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9


मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय पसंदीदा कामों में भी जरूर बीताएं। इससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अपने कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से प्रयास कर रहे थे, आज उसके अनुकूल परिणाम हासिल हो सकते हैं।
नेगेटिव- छोटी-छोटी नकारात्मक बातों पर तनाव लेने की बजाय उन्हें आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें, तो ज्यादा बेहतर रहेगा। बच्चों के पढ़ाई से संबंधित किसी काम में चल रही समस्या का समाधान निकालने में किसी का मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। ज्यादा दिखावा करने का प्रयास न करें।
व्यवसाय- नौकरी में अधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस संबंधी नया काम शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। आने वाले दिनों में इससे आपको फायदा होगा। बिजनेस में निवेश करने की योजना बनेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। घर और व्यवसाय में तालमेल बना रहेगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव होने के कारण एलर्जी और घबराहट हो सकती है। ज्यादा भीड़ और पॉल्यूशन वाली जगहों पर जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9



कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर में संबंधियों के आने से मेहमान नवाजी में समय बीतेगा। खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। रुका पैसा आसानी से मिल जाएगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- बच्चों से संबंधित कोई दिक्कत होने पर अपना हौसला रखना जरूरी है। उनके मार्गदर्शन में बिल्कुल कमी न आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कोई न कोई हल जरूर निकाल लेंगे।
व्यवसाय- राजनैतिक और व्यवसायिक लोगों से आपके संबंध फायदेमंद साबित होंगे। आप कोई विशेष निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। कोई रुका सरकारी काम भी पूरा हो सकता है। नौकरी में इन्क्वायरी होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव से घर का वातावरण प्रभावित होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान हावी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- परिवार के रखरखाव को लेकर योजनाएं बनेंगी। किसी बड़े व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। जो फायदेमंद रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक और संतुलित रखने के लिए कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपके व्यक्तित्व में और निखार आएगा।
नेगेटिव- नजदीकी संबंधों में वहम जैसी स्थिति टकराव ला सकती है। कोई भी परेशानी आने पर शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने की कोशिश करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से समय के अनुसार खुद में भी बदलाव लाने की जरूरत है।
व्यवसाय- आपकी योजनाएं और कार्य क्षमता बिजनेस को नई गति प्रदान करेगी। आप मार्केटिंग संबंधी कामों में ध्यान लगाएं। अधीनस्थ कर्मचारी की वजह से नुकसान हो सकता है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव लाने का प्लान बन सकता है।
लव- परिवार के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। शाम को किसी समारोह में शामिल होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका है। वाहन भी सावधानी से चलाना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- समय और भाग्य आपकी मदद करेंगे। काफी समय से किसी खास काम के लिए चल रही कोशिशों के अनुकूल नतीजे मिलने वाले हैं। सकारात्मक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। यह संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ के विवाद में पड़ने से अपमानजनक स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा अपने काम से मतलब रखें। बड़े सदस्यों के अनुभव और मदद को नजरअंदाज न करें। किसी की मदद का प्रॉमिस कर रहे हैं, तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें।
व्यवसाय- इस समय व्यापारिक गतिविधियों में बहुत गंभीरता से सोच-विचार और मूल्यांकन करने की जरूरत है। यह समय पेमेंट कलेक्ट करने के लिए उत्तम है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के व्यवसाय मे नए संपर्क बनेंगे। जो फायदेमंद होंगे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी सहयोग और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए मनपसंद और रुचि पूर्ण कामों में समय बीताएं। आपके किसी अच्छे काम की वजह से आपकी काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। विद्यार्थियों का कोई प्रोजेक्ट आज कम्प्लीट हो सकता है।
नेगेटिव- अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। थोड़ा स्वार्थी बनें और जरूर से ज्यादा दूसरों के कार्यभार को अपने ऊपर न लादें। इस समय वाकपटुता और चतुराई से काम लेने की जरूरत है। मन में दुविधा रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी रखने की जरूरत है। अपने राजनीतिक संपर्कों को और मजबूत करें। इनसे आपको फायदा होगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। ऑफिस में अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा।
लव- घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। मेहमानों का आनाजाना होगा। उपहारों का भी लेनदेन आपको खुशी देगा।
स्वास्थ्य- ऊर्जावान रहने के लिए आराम और उचित आहार दोनों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। थकान और तनाव से कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4


वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- खुद को किसी भी परिस्थिति में सहज रखें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, वह बहुत आसानी से खत्म हो सकती है। खास लोगों से मेल-मुलाकात फायदेमंद होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें। किसी भी बात को खिंचकर अपने स्वाभिमान से न जोड़े, वरना इससे आपकी छवि खराब हो सकती है। आर्थिक स्थिति व्यवस्थित रखने के लिए बजट बनाकर चलना जरूरी है। गुस्से और इगो पर नियंत्रण रखें। परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।
व्यवसाय- व्यवसाय के काम कानूनी नियमों को नजर में रखकर करें। बाहरी संपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित होंगे। अपनी काबिलियत से बिजनेस को गति देंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने काम को अच्छे से पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी के सहयोग से घर में सुखद और खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में डेटिंग का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। योगा और कसरत पर ज्यादा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 7

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों की रुकावट दूर हो सकती है। युवाओं को करियर से संबंधित मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। मेहमान नवाजी में भी मस्ती भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर तनाव रह सकता है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। शॉपिंग या लेनदेन में ध्यान रखें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। रुकी हुई पेमेंट की वसूली आज संभव है। मार्केटिंग गतिविधियों को स्थगित रखें। मशीनरी या उपकरण खरीदने की योजना है, तो समय अनुकूल है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- परिवार में अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से थकान होगी। ऊर्जा की कमी रहेगी। योगा और मेडिटेशन में कुछ समय बीताएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्य हो सकता है। विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम उनके पक्ष में आएगा। उन्हें पहले से ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है।
नेगेटिव- किसी योजना पर कार्य करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करना जरूरी है। घर में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। बाहरी लोगों का दखल अपने परिवार पर न होने दें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अधिक समय दें। फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में आंतरिक सुधार या स्थान में बदलाव करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों के साथ संबंध खराब न करें।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल में कमी रह सकती है। बेहतर होगा समय के अनुसार अपने व्यवहार में उचित बदलाव करें।
स्वास्थ्य- असंतुलित खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप अपनी ऊर्जा और सूझबूझ से कोई लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। कार्यप्रणाली बेहतर होगी। मनचाही सफलता थकान भी महसूस नहीं होगी। विद्यार्थियों को काम्पिटिशन में सफलता मिलने की उत्तम संभावनाएं हैं।
नेगेटिव- चुनौती में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। स्वार्थी दोस्तों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। विद्यार्थी अपने भविष्य से संबंधित कोई भी फैसला लेते समय घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन अवश्य लें।
व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र की छोटी सी बात को भी गंभीरता से लें। उसे बारीकी से समझने की आवश्यकता है। थोड़ी सी सूझबूझ और सावधानी आपको मन मुताबिक सफलता देगी। बिजनेस के कागज व्यवस्थित रखें।
लव- जीवनसाथी और परिवार के सहयोग से आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- माइग्रेन और सिरदर्द से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। भारी और तला-भुना खानपान लेने से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर घबराने की बजाय डटकर सामना करने से अनुकूलता आएगी। अपने उसूलों के अनुसार कार्य करें। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधि में भी सुकून भरा समय बीतेगा।
नेगेटिव- अपनी दैनिक गतिविधियों को आसानी से करते जाएं। ज्यादा हासिल करने की चाहत नुकसान दे सकती है। फालतू विवादों में समय और ऊर्जा न लगाएं। दूसरों के मामलों में दखल न दें। न ही उलझें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहना होगा।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में अत्यधिक व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में विस्तार करने के लिए लोन या उधार लेने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में अपने काम खुद ही करें। दूसरों की गलत सलाह नुकसानदायक हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के आपसी तालमेल और कोशिशों से घर का वातावरण अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य- गले और छाती में बदलते मौसम से कुछ इन्फेक्शन हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 7


