देर रात मौसम का मिजाज बिगड़ने से हुई सरोवर नगरी में बर्फबारी।

देर रात मौसम का मिजाज बिगड़ने से हुई सरोवर नगरी में बर्फबारी।

रिपोर्ट। ललित जोशी /हर्षित जोशी।

स्थान। नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास देर रात से मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ जाने से देर रात नैनीताल सरोवर नगरी में बर्फबारी हुई।

सुबह लोगों ने जब अपने दरवाजे खोले तो बर्फ के दीदार हुए। चारों पहाड़ो में बर्फ ऐसी बिछी हुई थी जैसे सफेद चांदी दिखाई दे रही हो। यहाँ बता दें मौसम विभाग की सटीक भविष्यवाणी साबित हुई।

फिर अचानक नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे पर्यटकों के चेहरे में मुस्कान देखी गई। वही बर्फ से ठंड का प्रकोप भी जारी हो गया। सुबह से विधुत व पेयजल आपूर्ति भी कई घण्टो तक बाधित रही।

जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। सुबह से आसमान में हल्के बादलों के साथ सूर्य देवता के दर्शन हो रहे हैं पर ठंडी हवाओं का दौर जारी है। ऊँचाई वाले स्थानों में जमकर हिमपात हुआ है । होटल में रुके पर्यटकों ने जमकर सुबह सुबह बर्फ के दर्शन किये।