





मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। मेहनत के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद आपके लिए वरदान होगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद से आपको सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- बच्चों का मार्गदर्शन करते रहना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। रिश्तेदार के हस्तक्षेप होने से परिवार में तनाव हो सकता है। बेहतर होगा दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। किसी संबंधी के साथ कोई विवाद चल रहा है, तो अभी समाधान नजर नहीं आएगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अनुभवी के मार्गदर्शन से समस्या सुलझ जाएगी। अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन और विस्तार संबंधी योजनाओं पर काम शुरू होगा। करियर में संतुष्टि मिलेगी। ऑफिस में कार्यभार हल्का हो जाएगा।
लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहेगा। किसी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आने की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें। तनाव और कार्यभार की अधिकता से समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। जरूरतमंद लोगों की मदद बढ़-चढ़कर करेंगे और सुकून मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीताने से आपका मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी अप्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से वातावरण नकारात्मक हो सकता है। बेहतर होगा, कि ज्यादा मेलजोल न ही रखें। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। कार्य में विलंब होने से मन दुखी होगा।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता से कार्यस्थल पर ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। स्टाफ और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहने से व्यवस्था उचित रहेगी।। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहने से सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नियमित जांच करवाएं तथा इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 2




मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- रुका हुआ कार्य पूरा होने की उम्मीद है। आपकी कार्य प्रणाली से लाभ के नए मार्ग खुलेंगे। जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा।
नेगेटिव- बच्चों के प्रति अपना रुख नरम रखें। प्यार से उनका मार्गदर्शन करें। अनावश्यक नोक-झोंक और वाद-विवाद से दूर रहें। कोई लेनदेन संबंधी मामला चल रहा है तो अभी कोई समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। कोर्ट केस या किसी सामाजिक विवाद संबंधी मामले को समय पर सुलझा लें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर जाना संभव नहीं होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग कार्यस्थल पर उचित व्यवस्था रखेगा। मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कार्यों को स्थगित रखना बेहतर होगा। नौकरी प्राप्ति के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी का आत्मविश्वास व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी। असंतुलित दिनचर्या और खान-पान का असर आपकी स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना चल रही है, तो इससे संबंधित निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के लिए चीजों की खरीदारी में समय बीतेगा।
नेगेटिव- किसी कारणवश महत्वपूर्ण काम में रुकावट आए तो तनाव न लें। गुस्से पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव को बदलना ज्यादा जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। इस समय व्यवसाय में कुछ आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग सावधानी से अपनी ड्यूटी निभाएं।
लव- परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनके स्वास्थ्य तथा परिवार का ध्यान रखना आपका दायित्व है।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है। लापरवाही न बरतें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1


सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज पारिवारिक गतिविधियों में दिन का अधिकतर समय व्यतीत हो जाएगा। कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना बनेगी। रिश्तेदार से संबंधित शुभ सूचना मिलने से वातावरण खुशनुमा बनेगा। युवा अपने व्यक्तित्व को और बेहतर करने में ध्यान देंगे।
नेगेटिव- आज किसी यात्रा का प्रोग्राम बना है तो उसे स्थगित रखने में ही आपकी भलाई है। कभी-कभी आपका जिद्दी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आपका सहयोग होना बहुत जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी। आप अपनी योग्यता और मेहनत से परिस्थितियां अनुकूल बना लेंगे। आय के मामले में अभी कुछ संतोष रखना पड़ेगा। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी गौर करना भी आपकी कोई मुश्किल हल कर सकता है।
लव- परिवार के साथ शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें और तुरंत अच्छे डॉक्टर से इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- घर के बदलाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। किसी नतीजे पर भी पहुंचेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। आपका कोई रुका काम सफलता पूर्वक संपन्न हो सकता है। सुकून पाने के लिए किसी धार्मिक स्थल पर जरूर जाएं।
नेगेटिव- जल्दबाजी में बिना सोचे-समझे कोई निर्णय लेना आपको दुविधा में डाल देगा। कुछ अप्रत्याशित खर्चे भी आएंगे जिन पर कटौती करना बहुत मुश्किल होगा। किसी चचेरे भाई से विवाद या मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न होगी। संबंध खराब होने से बचाएं।
व्यवसाय- अपने व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में अधिक सुधार लाने की जरूरत है। लेनदेन के मामलों में असावधानी या गलती का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। टैक्स से संबंधित फाइलें व्यवस्थित रखें। सरकारी नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा।
लव- घर का माहौल सुखद और सामंजस्य पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम और पॉल्यूशन का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आपको महसूस होगा कि किस्मत मेहरबान है। परिवार में कुछ समय से चल रही गलतफहमियां आपकी मध्यस्थता से हल होगी। बड़े लोगों की सलाह का अनुसरण करना आपके लिए हितकारी रहेगा। किसी विशेष पॉलिसी में निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं।
नेगेटिव- मूड में उतार-चढ़ाव पर नजर रखें। किसी से भी ऊंची आवाज में बात न करें। गलत कामों में आपका ध्यान लग सकता है। जिससे समय और पैसे की बर्बादी होगी। विद्यार्थी आलस और सुस्ती को हावी न होने दें।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाओं पर काम करने के लिए बेहतरीन समय है। कर्मचारियों और सहयोगियों की मदद से कार्य बनते भी रहेंगे। व्यापार से संबंधित अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की भी जरूरत है। सरकारी नौकरी में विशेष अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी का सहयोग परिवार के वातावरण को शांतिपूर्ण तथा अनुशासित रखेगा। आप भी अपनी जिम्मेदारियां को निभाने में खरा उतरेंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजना बन सकती है।
स्वास्थ्य- सकारात्मक गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। माइग्रेन व सिरदर्द जैसी दिक्कत से बचने के लिए तनाव मुक्त रहें। उचित आराम भी लें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षाएं रहेंगी। उन्हें पूरा करने की हर संभव कोशिश भी करेंगे। दिन का कुछ समय आत्ममंथन और एकांत में भी बीताएं। आपको उलझनों से निजात पाने में मदद मिलेगी। बड़ों का मार्गदर्शन मिलेगा।
नेगेटिव- भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। किसी को भी पैसा उधार न दें। वापसी मिलने की संभावना नहीं है। वाणी पर कंट्रोल रखें। युवाओं को अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का आकलन करते हुए काम करना होगा।
व्यवसाय- कारोबार में अनुभवी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयत्नों में बिल्कुल कमी न आने दें। आपको अपनी मेहनत के मनचाहे परिणाम भी मिलेंगे। आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बन सकती है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए पारिवारिक अनुमति लेने का समय है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पॉल्यूशन से अपना बचाव रखना जरूरी है। कोई यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3




धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। कई रुके हुए काम भी व्यवस्थित होंगे। घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में समर्थ रहेंगे। आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो उसकी वसूली करने का भी उचित समय है।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना होगी। इससे से मन आहत होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने समय का मैनेजमेंट करने की जरूरत है। किसी पॉलिसी में निवेश करने का विचार है तो पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर जुटा लें।
व्यवसाय- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में कार्य बढ़ेगा। अच्छा मुनाफा भी होगा। इस समय नया काम शुरू करने की बजाय वर्तमान बिजनेस पर ही ध्यान दें। वर्किंग महिलाएं अपने घर और प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में सक्षम रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- जुकाम और खांसी जैसी शिकायत रह सकती है। इलाज लेने में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- किसी खास प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना लाभदायक साबित होगा। आप अपनी मेहनत और पराक्रम से सपना साकार कर सकेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश जाने के लिए उत्सुक लोगों के लिए संभावनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- इस समय खर्चों की अधिकता को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्याओं को सुलझाने में आपका बहुत समय बीतेगा। जिससे आपके निजी कामों रुकावटें आएंगी।
व्यवसाय- मीडिया और मार्केटिंग से संबंधित अधिक जानकारियां हासिल करें। मुश्किल परिस्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको नकारात्मक परिस्थितियों से निकालने में मदद करेगी। व्यवसाय संबंधी कार्यप्रणाली बेहतर होगी।
लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर सबको प्रसन्नता और खुशी देगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना करें। संयमित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8




कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आसपास के वातावरण में सराहनीय रहेगा। इस समय कई खर्चे सामने आ सकते हैं। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं। आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। संतान की शिक्षा या करियर संबंधित रुकावटें दूर होंगी।
नेगेटिव- धन के मामले में धैर्य और शांति रखने की जरूरत है। योजनाओं को क्रियान्वित करने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। हिम्मत न हारें और कोशिश करते रहें। जमीन जायदाद ओर व्हीकल को लेकर समस्या हो सकती है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में निर्णय लेते समय परिस्थितियां आपके उलझा सकती हैं। बिना सोचे-समझे अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें। पार्टनरशिप में मतभेद होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अत्यधिक कार्यभार से कुछ राहत मिलेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी भरे पल बीतेंगे। आपसी तालमेल के अभाव के कारण प्रेम संबंधों में खटास आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- सर्दी और पॉल्यूशन की वजह से आपको सिर दर्द व मानसिक थकान महसूस होगी। आराम करना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर किए फैसले बेहतर होंगे। प्रॉपर्टी या किसी मुद्दे को चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आप तनाव मुक्त होंगे। अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। शाम को मनोरंजक प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल रहें। अपने निर्णय सर्वोपरि रखें। अपनी भावनाओं और उदारता पर काबू रखें। कुछ लोग आपकी इन बातों का फायदा भी उठा सकते हैं। आपकी कोई खास या कीमती चीज न मिलने से टेंशन रहेगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। प्रॉपर्टी डीलिंग और व्हीकल से संबंधित बिजनेस में सुधार होगा। तुरंत मौके का फायदा उठाएं। लापरवाही बिल्कुल न करें। नौकरी में टारगेट पूरा करने के लिए उच्चाधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा।
लव- घर में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहेगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम का कुछ प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ भी रखेगी।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

