नगर पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त।

नगर पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त।

स्थान। सितारगंज

रिपोर्ट। मो आरिफ

नामांकन पत्रों की जांच का बुधवार को आखिरी दिन था नानकमत्ता नगर पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह का नामांकन पत्र खारिज हो गया है भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह टुर्ना ने कांग्रेस प्रत्याशी सुखविंदर सिंह के खिलाफ उत्तर प्रदेश सिंचाई खंड की नहर की पटरी पर सरकारी भूमि पर कब्जे की आपत्ति दर्ज कराई थी,

जिसके बाद नामांकन पर्चा खारिज हुआ है। वही नानकमत्ता कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा सुखविंदर सिंह के कब्जे में कोई सरकारी भूमि नहीं है कांग्रेस प्रत्याशी की तरफ से साक्ष्य भी पेश किए गए थे उस पर कोई विचार नहीं किया गया विधायक ने ऊपर से दबाव की बात कहते हुए रिटर्निंग अधिकारी ने एक तरफा फैसला लिया जिसके बाद पर्चा खारिज कर दिया उन्होंने कहा अधिकारियों को फोन लगाया था

उन्होंने फ़ोन नहीं उठाया वह हाई कोर्ट जाएंगे उन्हें न्याय मिलेगा उन्होंने बताया इस सिचाई खंड की पटरी में रह रहे सुरंजन राय ने वार्ड नंबर 4 सभासद पद का पर्चा भरा है इसका पर्चा खारिज नहीं हुआ है उन्होंने कहा जो कब्जेदार है इसका पर्चा खारिज नहीं हुआ है और जो कब्जेदार नहीं है इसका पर्चा खारिज किया गया है