नहीं है लोगों के बीच चुनाव का उत्साह

नहीं है लोगों के बीच चुनाव का उत्साह

लोकेशन: काशीपुर,उत्तराखण्ड

रिपोर्टर : अजहर मलिक

उत्तराखंड में निकाय चुनावों की गूंज के बीच नामांकन प्रक्रिया का आगाज़ हो चुका है। जनपद ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में नामांकन कार्यालय बनाए गए हैं। जसपुर, काशीपुर, महुआडाबरा और महुआ खेड़ागंज है क्षेत्र के उम्मीदवार यहां अपने नामांकन पत्र प्राप्त कर रहे हैं।


पहले दिन प्रत्याशियों का उत्साह भले ही सीमित दिखा हो, लेकिन महुआ डाबरा में चेयरमैन पद के लिए सबसे ज्यादा नामांकन किए गए, जिससे राजनीतिक गर्माहट महसूस हो रही है। प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और हर छोटी गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा

रही है। चुनाव को लेकर सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक माहौल गर्म है। प्रत्याशियों के समर्थक अपने नेताओं के पक्ष में प्रचार करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। साथ ही, जनता के बीच इस बार नई उम्मीदें भी देखने को मिल रही हैं। प्रत्याशियों के लिए यह समय बेहद अहम है। चेहरों पर उत्साह और भविष्य को लेकर उम्मीद साफ नजर आ रही है। कई प्रत्याशियों ने इसे

अपने “लाइफटाइम गोल” की तरह लिया है, और उनका कहना है कि यह चुनाव उनके क्षेत्र के विकास का भविष्य तय करेगा। प्रशासन ने भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। वहीं, राजनीतिक दलों की सक्रियता और गुप्त रणनीतियां इस बार चुनाव को और रोचक बना रही हैं।