पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक। आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिन का राष्ट्रीय शोक। आधे झुके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज।

देहरादून।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर प्रदेश में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहने का आदेश जारी हुआ है ।आदेश में कहा गया है की मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दिनांक

26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 तक सात दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस अवधि के दौरान उत्तराखण्ड राज्य में जहाँ

राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं, वहाँ राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगें। राष्ट्रीय शोक के दिवसों में कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जायेंगे।