वार्षिक मेंटेनेंस के कारण मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे की सेवाएं क्रमवार बंद रहेंगी।

वार्षिक मेंटेनेंस के कारण मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे की सेवाएं क्रमवार बंद रहेंगी।

हरिद्वार :

उषा ब्रेको कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मनसा देवी रोपवे 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक बंद रहेगा, जबकि चंडी देवी रोपवे 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक बंद रहेगा।

रोपवे सेवा बंद होने से प्रतिदिन दो से छह हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विशेष रूप से वे श्रद्धालु, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, इस दौरान माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे।

यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें।