


मेष | Aries
(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
पॉजिटिव – फायदेमंद दिन है। परिवार पर खर्चा करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी। आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। कोई काम रुका है, तो कोशिश करने पर पूरा हो सकता है।
नेगेटिव- मेहमानों के बार-बार आने जाने से परेशान हो सकते हैं। भाई-बहनों के बीच मतभेद होने की आशंका है। इसका असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे।
व्यवसाय- साझेदारी से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं। इस कारण भविष्य को लेकर चल रही योजनाएं कुछ हद तक सुलझ जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्रांसफर मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परिवार की मदद से आपका आत्मबल बढ़ेगा।
स्वास्थ्य- जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है। वे पूरा ध्यान रखें। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

वृष | Taurus
(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आज आप अपने रूटीन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे और बदलाव करने में काफी हद तक कामयाब भी होंगे। पैसा रुका हुआ है तो वसूली के लिए भी अच्छा समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- अति आत्मविश्वास से धोखा खा सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। कुछ अनहोनी का डर रहेगा। बेहतर होगा कुछ समय आध्यात्म की तरफ बीताएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव लाएं। बिजनेस के कामों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। किसी अधिकारी से मदद मिलेगी। इनकम के साथ खर्चे का का रास्ता भी तैयार रहेगा। उचित बजट बनाकर रखें।
लव- घर में मेहमान आएंगे। आपसी मेल मिलाप से खुशी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से संबंधित नियमित जांच जरूर करवाएं। योगा और कसरत को भी नियमित रखें।
भाग्यशाली रंग– हरा, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन | Gemini
(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
पॉजिटिव- संतान की तरफ से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- अपनी चीजों को संभालकर रखें। खोने या चोरी होने का डर रहेगा। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। वर्तमान स्थितियों पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
व्यवसाय- वर्तमान बिजनेस में जो काम चल रहे हैं, उनमें नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। इन पर बहुत मेहनत करने की जरूरत है। आने वाले दिनों में बहुत फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। कमीशन संबंधी बिजनेस में सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। इस कारण एक-दूसरे के साथ समय नहीं बीता पाएंगे। एक दूसरे पर भरोसा मजबूत बनेगा।
स्वास्थ्य- थकान और पैरों में दर्द हो सकता है। अपच की शिकायत भी हो सकती है। लापरवाही न करके तुरंत दवाई लें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9


कर्क | Cancer
(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
पॉजिटिव- खुशनुमा दिन बीतेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धन संबंधी मामलों में विशेष उपलब्धि मिलेगी। इस समय सभी काम समय पर पूरे होने से सुकून मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपकी किस्मत मजबूत करेगा।
नेगेटिव- भावुकता और आलस्य से बचें। वरना, कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। यात्राओं से परहेज रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में एकाग्रता रखने के लिए मेडिटेशन और योग को दिनचर्या में शामिल करें।
व्यवसाय- व्यवसाय की योजनाएं पूरी होने का समय आ गया है। किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। मार्केटिंग संबंधी काम स्थगित रखें। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग तनाव महसूस करेंगे।
लव- दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। इससे सबको ख़ुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव से सेहत गड़बड़ा सकती है। खुद का ध्यान रखें। ज्यादा व्यस्तता के कारण सिर दर्द और थकान महसूस हो सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

सिंह | Leo
(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- अपने हर काम भावनाओं की बजाय व्यवहारिक तरीके से पूरे करें। कामयाब रहेंगे। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियां आ जाने से निराश हो सकते हैं। धैर्य और संयम रखें। रूपए-पैसे के लेनदेन में किसी पर भी भरोसा न करें। फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- बिजनेस के काम सावधानी से करने बेहद जरूरी है। बेहतर होगा अपने काम करने के तरीके को सुधारें। इस समय मेहनत ज्यादा और फायदा कम मिलने की स्थिति बनेगी।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रहेगी। थोड़ा समय मनोरंजन में भी जरूर बीताएं
स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या | Virgo
(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
पॉजिटिव- भावनाओं की बजाय दिमाग से फैसले लें। इससे आप अपने काम अच्छे से कर लेंगे। बच्चों के भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। निवेश संबंधी काम पूरे होंगे। हिम्मत से असंभव काम को भी आसानी से संभव हो जाएंगे।
नेगेटिव- दोपहर बाद कामकाज में ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही है, लेकिन धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर-परिवार के कामों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
व्यवसाय- इस समय बिजनेस में कॉम्पिटीशन की स्थिति रहेगी। जिन्हें आप बहुत समझदारी से सुलझा लेंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। क्लाइंट के साथ सावधानी से डील करें।
लव- परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- अत्याधिक भागदौड़ से थकान और सिरदर्द हो सकता है। थोड़ा समय प्रकृति के करीब बिताने से ताजगी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6


तुला | Libra
(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
पॉजिटिव- दिन का कुछ समय पढ़ने-पढ़ाने और नई जानकारियां लेने में बीतेगा। कुछ सकारात्मक बदलाव होने के योग हैं। जिससे आपको अच्छी उपलब्धियां मिलेंगी। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा।
नेगेटिव- मामा पक्ष के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। आपके बनते कामों में रुकावट आने की वजह आपका ही गुस्सा है। अपनी नकारात्मक बातों पर काबू पाना आपके लिए उचित रहेगा।
व्यवसाय- परिस्थितियां अनुकूल है। बिजनेस में साझेदारी की योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करना फायदेमंद होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं।
लव- किसी बाहरी व्यक्ति का दखल अपने घर-परिवार में न होने दें। किसी भी समस्या को पति-पत्नी आपसी तालमेल से सुलझाने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। बदलते माहौल की वजह से सावधानी रखना बेहद जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक | Scorpio
(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति में सुधार की योजनाओं में सफलता मिलेगी। दिनभर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से खुशी मिलेगी। आत्म बल बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- भावनाओं में आकर लिए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए अपनी कमजोरी पर जीत हासिल करना जरूरी है। ज्यादा गुस्सा करने से आपके ही कामों में रुकावट आ सकती है। सेहत भी गड़बड़ा सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में लापरवाही न करें। बिजनेस में नई पार्टियों और नए लोगों के साथ डील करते समय सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर कर लें। निवेश करने के लिए दिन ठीक नहीं है। सरकारी मामले आज सुलझ सकते हैं।
लव- प्रेम संबंधों में नजदीकी आ सकती है। अपने लोगों के साथ समय बिताने से घर का माहौल सकारात्मकता रहेगा।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। खानपान में परहेज रखें और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

धनु | Sagittarius
(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- मीडिया या किसी नजदीकी इंसान के जरीये नई जानकारियां और समाचार मिलेंगे। जिस पर अमल करना आपके लिए फायदेमंद होगा। रुका हुआ या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। बातचीत करके किसी भी तरह आप अपना काम निकाल लेंगे।
नेगेटिव- गैर कानूनी कामों में दिलचस्पी न लें, वरना किसी सरकारी मामले में फंस सकते हैं। इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नजदीकी दोस्त के साथ संबंधों में खटास न आने दें। युवा लोग फालतू कामों में पड़कर समय और पैसा बरबाद कर सकते हैं।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में अच्छी डील होने की संभावना है। बिजनेस के कामों में सुधार होने की संभावना है। काम तय समय पर पूरे होते रहेंगे। आपके कॉन्टैक्ट फायदेमंद रहेंगे।
लव- पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। थोड़ा समय भाई-बहनों के साथ भी बीताएं। इससे रिश्तो में मजबूती आएगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं अपनी सेहत को लेकर परेशान हो सकती हैं। योगा, मेडिटेशन पर ध्यान दें। उचित इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1


मकर | Capricorn
(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदारी से संबंधित प्लानिंग चल रही है तो तुरंत फैसला लें। कुछ सुखद अनुभव भी मिलेंगे। किसी समारोह या पार्टी में व्यस्त रहेंगे। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- गैर कानूनी कामों से और नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। इससे आपके मान-सम्मान पर आंच आ सकती हैं। महिलाओं को निजी और पारिवारिक कामों में तालमेल बैठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। गुस्से पर काबू रखें।
व्यवसाय- कामकाज में बहुत अधिक गंभीरता और एकाग्रता रखना जरूरी है। लापरवाही के कारण बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है। बड़े राजनैतिक या प्रभावशाली इंसान से कॉन्टैक्ट में रहना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
लव- विपरीत परिस्थितियों में घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आत्म बल देगा। प्रेम संबंधों में निराशा हो सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचे। सर्दी का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग– नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ | Aquarius
(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
पॉजिटिव- खास लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभा लेंगे।
नेगेटिव- बातचीत में शब्दों का इस्तेमाल अच्छे से सोच समझकर करें, वरना गलतफहमी हो सकती है। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें, क्योंकि डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है। इससे हीनता की भावना भी आ सकती हैं। स्टूडेंट्स दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीताएंगे। इससे पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी बाहरी इंसान के दखल से कर्मचारियों के बीच मतभेद हो सकते हैं, इसलिए हर काम में अपनी उपस्थिति रखें। नौकरीपेशा लोग अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे तो अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा।
लव- परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। खुशी मिलेगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा काम करने का असर आपकी सेहत पर दिखेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8

मीन | Pisces
(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी रुके कामों में तेजी आएगी। घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार की समस्या भी सुलझेगी। संतान की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून देंगी। निवेश संबंधी कामों के लिए समय अनुकूल है। अपनी व्यवहार कुशलता से आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
नेगेटिव- अहम और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना संबंध बिगड़ सकते हैं। दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन न रखें। अपने व्यवहार में लचीलापन लाएं। इससे आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
व्यवसाय- पार्टनरशिप की योजना को आज स्थगित रखें। पहले उस पर अच्छे से सोच-विचार करने की जरूरत है। वित्तीय मामलों में सुधार होगा। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य रहेंगे। अभी स्थितियां ठीक नहीं है।
लव- बिजनेस के कामों का असर घर पर न पड़ने दें। घर में सुख-शांति और व्यवस्था बनाए रखें। मौज मस्ती में समय खराब न करें।
स्वास्थ्य- पेट खराब रहने से अस्वस्थ महसूस करेंगे। हल्का खानपान रखें और ज्यादा दिक्कत होने पर इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

