



हरिद्वार

बुधवार देर रात कुछ लड़कों के साथ हरिद्वार के ज्वालापुर पहुंचे अरमान मलिक ने सौरभ नाम के एक लड़के के साथ मारपीट कर दी.


दअरसल, सौरभ भी एक यूट्यूबर है, उसने अपने चैनल पर अरमान मलिक पर रोस्ट वीडियो बनाकर शेयर की थी. इससे नाराज होकर अरमान मलिक ने ज्वालापुर के खन्नानगर स्थित सौरभ के घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की।


मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों को रेल पुलिस चौकी बुलाया और पूछताछ की।



