ग्राम प्रधान ने हड़पी दलित महिला की ज़मीन

ग्राम प्रधान ने हड़पी दलित महिला की ज़मीन

रूडकी

मंगलौर ब्लॉक के गाँव कागोवाली की एक दलित महिला की पुष्तैनी ज़मीन पर गाँव ग्राम प्रधान ने ने महिला

के शराबी पति से नॉटरी करा कर हड़पने का काम किया है जिसकी शिकायत महिला ने मंगलौर पुलिस से की पर उसे अभी तक इंसाफ नही मिल पाया


महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदि है जिसके चलते ग्राम प्रधान ने उसे शराब पिलाकर उसकी पुश्तैनी ज़मीनमात्र 70 हज़ार रुपये देकर अपने नाम करा ली महिला का यह भी कहना है

कि उसकी जमीन पुष्तैनी है जिसकी नॉटरी का कोई औचित्य नही है इसकी शिकायत उसने जॉइन्ट मजिस्ट्रेट से भी की है पर उन्होने यह मामला पुलिस को सौंपा पर पुलिस ने भी कोई कार्यवाही ग्राम प्रधान पर नही की महिला ने यह भी कहा या तो उसकी जमीन की कीमत के अनुसार उसे 70 हज़ार रुपये से अलग एक लाख रुपये और दिए जाएं नही वह ग्राम प्रधान को 70 हज़ार रुपये वापस कर देगी ग्राम प्रधान उसकी जमीन उसे वापस कर दे

वही ग्राम प्रधान ने महिला के सभी आरोपो को नकारते हुए कहा कि उसने बकायदा नॉटरी करा कर उसकी जमीन खरीदी है और महिला उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रही है