आबकारी विभाग का अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी विभाग का अवैध शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी

रिपोर्ट -अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

अवैध शराब माफिया की कमर तोड़ने के लिए आबकारी विभाग के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम के द्वारा सितारगंज क्षेत्र अंतर्गत शक्तिफार्म के बसग़र गांव के पास बहाने वाले नाले के किनारे किए जा रहे अवैध शराब निर्माण के दो कारखानों को नष्ट किया गया।

इस दौरान कल 2200 लीटर लहन को नष्ट किया गया साथ ही 40 लीटर तैयार कच्ची शराब बरामद की गई।

आबकारी टीम निरीक्षक लालू राम ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए

अवैध शराब माफिया के खिलाफ आबकारी विभाग के द्वारा छापेमार कार्यवाही लगातार जारी है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।