

हल्द्वानी


पहाड़ों पर भारी बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिला है नंधौर के पास भारी बारिश से नदी का कटाव भी हो गया है,जिसका आज एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण


किया है, इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया नंधौर नदी के पास


काफी भू कटाव हुआ है,वन निगम का काटा पूरी तरह से टूट गया है,वन निगम की सड़क भी पूरी तरह से टूट गई है,ऐसे में विभाग के अधिकारियों को नदी के पास आवश्यक ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने बताया पिछले 48 घंटे में हुई भारी बारिश के चलते नदी में भू कटाव हुआ है



