

स्थान- रामनगर, उत्तराखंड
संवाददाता- सलीम अहमद साहिल


शनिवार की दोपहर रामनगर और हल्द्वानी मार्ग छोई के समीप एक बोलेरो वाहन और स्कूटी की हुई जबरदस्त भिड़ंत में स्कूटी सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है की घटना में शामिल बोलेरो वाहन एक पुलिस अधिकारी का बताया जा रहा है वही मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके एयरबैग तक खुल गए रामनगर के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय अर्पित पवार


मोहल्ला खताड़ी निवासी वसीम के साथ बैलपडाब से वापस स्कूटी से रामनगर अपने घर आ रहे थे इसी बीच छोई के समीप एक बोलेरो वाहन से स्कूटी की भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए ,


जिन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने अर्पित पवार को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल वसीम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया, बताया जाता है कि वसीम मृतक अर्पित के यहां मकान में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था


तथा आज यह दोनों टाइल्स लेने के लिए बैलपडाब गए थे ,वहीं मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बोलेरो वाहन में जो पुलिस कर्मी तैनात थे वह शराब के नशे में थे स्थानीय पुलिस के सामने जमकर हंगामा करते हुए बोलेरो वाहन में सवार पुलिस कर्मियों का मेडिकल कराने के साथ ही कार्रवाई करने की मांग गई है


