भाजपा की हर घर तिरंगा को लेकर बैठक।

भाजपा की हर घर तिरंगा को लेकर बैठक।

स्थान। सितारगंज

रिपोर्ट। मनोज हालदार

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की कृषि मंडी गेस्ट हाउस में बैठक हुई जिसमे कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा लगाने के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया

और इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को हर घर तिरंगा लगाने और फहराने की रूपरेखा तैयार की गयी हैं औऱ जिम्मेदारियां भी तय की गई हैं। बैठक के दौरान बताया कि हर

घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक देश के बाकी हिस्सों के साथ ही उत्तरखंड में मनाया जाएगा और “हर घर तिरंगा” बैनर के तहत छात्रों सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को शामिल करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और साथ ही युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी।