

स्थान – जसपुर
रिपोर्टर – प्रदीप श्रीवास्तव


बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही बर्बरता और हिंदुओं की सुरक्षा की मांग को लेकर आज़ जनपद उधमसिंह नगर के जसपुर में हिंदू संगठनों ने पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ शैलेन्द्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में हिन्दू कार्यकर्ताओं ने जसपुर एसडीएम कार्यालय परिसर पहुँच कर प्रदर्शन किया


और जमकर नारेंबाजी की, तो वही भाजपाइयों ने अपने अपने वक्तव्यों में कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदूओ का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कहा कि बंगलादेश में जिस तरह राजनीति में तख्ता पलट होते ही अन्य समुदाय के लोगो द्वारा जिस तरीके से धार्मिक स्थल हो या हिन्दू समुदाय की सम्पत्तियों को तहस नहस कर हिंदुओ पर जानलेवा हमला किया जा रहा है इतना ही नहीं हिन्दु समुदाय के लोगो को बर्बरता के मारा जा रहा है


उसकी भर्त्सना करते हुए जसपुर एसडीएम के माध्यम से देश के महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, उन्होंने कहा की हिंदुओं को बांग्लादेश से सुरक्षित निकाला जाए और उन्हें हर तरह से सुरक्षा प्रदान की जाए समय बांग्लादेश के अंदर जिस तरह का माहौल है


उसको देखते हुए हिंदू बांग्लादेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है नही तो बंगलादेश से असुरक्षित हिन्दुओ को सुरक्षा प्रदान कर हिंदुस्तान में भिजवा दिया जाये। प्रदर्शन कार्यक्रम में मातृ शक्तियां भी मैजूद रही।


