


जितेन्द्र पंवार कर्णप्रयाग


कर्णप्रयाग डिग्री कालेज के मुख्य गेट तक सड़क मार्ग की बदहाली से नाराज एनएसयूआई के छात्रों ने अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है । नाराज छात्रों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी पोखरी की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को उठाना पड़ रहा है ।


बीओ 1 / बिजली पानी सड़क को लेकर प्रदेश सरकार दावे तो बहुत करती है


लेकिन हकीकत इससे कोषों दूर है ।


ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि कर्णप्रयाग पोखरी मोटरमार्ग की जो बदहाली है वह सरकार के दावों की पोल खोल रही है । कर्णप्रयाग डिग्री कालेज के मुख्य मार्ग से होते हुए कर्णप्रयाग पोखरी सड़क निकलती है ।

इस सड़क पर पड़े गड्डो के कारण बरसात में जमा पानी छात्र छात्राओं के ऊपर गिर रहा है । इतना ही नही कालेज के मुख्य गेट पर शौचालय बनाया गया जिसकी दुर्गन्ध से भी स्कूली बच्चो पर बुरा असर पड़ रहा है । जिससे नाराज होकर छात्रो ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है । छात्रो का कहना है कि जब तक सड़क का डामरीकरण और शौचालय को नही हटाया गया तब तक हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।



