देवडांगरों के स्नान के साथ चैतोला मेला शुरू

देवडांगरों के स्नान के साथ चैतोला मेला शुरू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट( चंपावत )

लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा के गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल में मंगलवार को देवडांगरों के स्नान के साथ ही प्रसिद्ध चैतोला मेला शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों ने वीर रस पर आधारित ढुस्कों का गायन किया।

मंगलवार को चमदेवल के चौखाम बाबा मंदिर में चौमू् चौखाम बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष खुशाल सिंह धौनी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लोहाघाट महेन्द्र ढेक ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेले में हर संभव मदद का भरोसा दिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध पंडित मदन कलोनी ने बताया सुबह देवडांगरों ने पंचेश्वर में सरयू व महाकाली नदी के पवित्र संगम में गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की।

वही मंदिर समिति अध्यक्ष ने बताया कि मेला शुरू होने के बाद हर दिन ढुस्कों का गायन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल दशमी को चमू देवता का सिंहासन मुख्य मंदिर से मड़ गांव की ओर प्रस्थान करेगा। 19 अप्रैल को मतदान के दिन मुख्य मेला लगेगा। जिसमें 11 गांव के जत्थे चमू देवता मंदिर चमदेवल में आकर परिक्रमा करेंगे। 20 अप्रैल को व्यापारिक मेला लगेगा।

वही मेले में शामिल होने क्षेत्र के सैकड़ो प्रवासी घर वापस लौट आए हैं मालूम हो चेतोला मेला गुमदेश क्षेत्र का सबसे बड़ा व प्रसिद्ध मेला है जिसमें हजारों लोग चौखाम बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेते हैं पंडित मदन कलोनी ने बताया चमू देवता ने इस क्षेत्र को राक्षस का वध कर उसके आतंक से निजात दिलाई थी तब से चेतोला मेले का आयोजन किया जाता है कार्यक्रम का संचालन खीमराज धौनी ने किया।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष कल्याण सिंह धौनी,देव धौनी, मान सिंह, मनमोहन सिंह धौनी, शंकर पांडेय, युगल धौनी, संजय सिंह, पूर्व कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह धौनी, जोत राम, मदन कलौनी, डुंगर प्रथोली आदि मौजूद रहे।