
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट (चंपावत)

लोहाघाट थाना क्षेत्र के खेतीखान क्षेत्र से नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने आरोपी युवक को रविवार गिरफ्तार कर पॉक्सो सहित दुष्कर्म की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है


घटना अनुसार बीते 6 मार्च को खेतीखान क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा अचानक अपने घर से लापता हो गई थी नाबालिग की मां की तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 9मार्च को मुकदमा दर्ज किया था लोहाघाट थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया तहरीर पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए

लोहाघाट थाने में अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू करी गई प्रभारी निरीक्षक ने बताया शनिवार देर शाम टनकपुर पुलिस के द्वारा नाबालिग छात्रा को संदिग्ध हालत मे घूमते हुए धुनाघाट क्षेत्र के रहने वाले युवक अमन सिंह के साथ बरामद किया

तथा दोनों से पूछताछ करने पर दोनों ने घर से भागने की बात पुलिस को बताई जिसके बाद लोहाघाट पुलिस को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलने पर जांच अधिकारी सुष्मिता राणा पुलिस टीम के साथ टनकपुर गई और दोनों को लोहाघाट थाने लाई प्रभारी निरीक्षक ने बताया पुलिस ने युवती के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक अमन सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है


तथा युवक का मेडिकल परीक्षण कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है तथा पुलिस के द्वारा नाबालिग का भी मेडिकल करा लिया गया है


