चंपावत: कड़ाके की ठंड और भारी बारिश के बीच धरने में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया

चंपावत: कड़ाके की ठंड और भारी बारिश के बीच धरने में बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्तिया

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर- लक्ष्मण बिष्ट

स्थान- लोहाघाट

अपनी मानदेय व अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकतियां व सहायकाओं ने शनिवार को भारी बारिश व कड़ाके की ठंड के बीच एसडीएम कार्यालय परिसर लोहाघाट में संगठन उपाध्यक्ष उषा कुवर वह उपसचिव कविता पंत के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की हर योजना को परवान चढ़ाती है

विषम परिस्थितियों में कार्य करती हैं उसके बावजूद उन्हें मात्र ₹9000 महीना मानदेय दिया जा रहा है उन्होंने कहा सरकार उन्हें 18हजार रुपए महीना मानदेय व रिटायरमेंट के समय 2 लाख रुपए की धनराशि दे आंगनबाड़ियों ने चेतावनी देते हुए कहा अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती है

तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा इस दौरान उनके द्वारा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करी कई आंगनबाड़ी कार्यकतियां अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर धरने में पहुंची इस दौरान उनके द्वारा एक कटोरा दाल समोसा सीएम तेरा नहीं भरोसा आदि नारे लगाएं गए वहीं हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके रहे आज पूरे चंपावत जिले में आंगनबाड़ियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया