मौसम विभाग की भविष्यवाणी बैठी सटीक लोहाघाट में झमाझम बारिश शुरू

मौसम विभाग की भविष्यवाणी बैठी सटीक लोहाघाट में झमाझम बारिश शुरू

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट (चंपावत)

मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बर्फबारी व बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई गुरुवार को लोहाघाट व चंपावत क्षेत्र में सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू होगी

5 महीने के बाद हुई बारिश से जहां लोगों व किसानों के चेहरों की रौनक लौटी तो वहीं क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी जिस कारण सवेरे से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा है

और लोग जगह-जगह अलाव सेकते हुए नजर आए बारिश के चलते लोग घरों से कम निकले वहीं बारिश के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी

वहीं क्षेत्र की सूख चुकी खेती को भी इस बारिश से काफी फायदा पहुंचेगा क्षेत्र के किसानों ने कहा 5 महीने से सूखे की मार झेल रही फसलों को राहत मिली है

कुल मिलाकर लंबे समय से हो रही बारिश जहां पहाड़ों में ठंड बढ़ा गई तो वही लोगों को बीमारियों से राहत भी दे गई है