
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

पिछले 17 वर्षों से नौकरी व पेंशन की मांग कर रहे गुरिल्लाओ की मांग अभी तक पूरी न होने से आक्रोशित एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्लाओ ने सोमवार को गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष चंपावत ललित बगौली के नेतृत्व में गुरिल्ला धीरज पुनेठा ने लोहाघाट गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है


दूर-दूर क्षेत्र से आए गुरिल्लाओ ने नारेबाजी करते हुए सरकार से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग करी तथा गुरिल्ला धीरज को माला पहनाकर धरने में बैठाया वही गुरिल्ला धीरज ने कहा उत्तराखंड में गुरिल्लाओं के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है जबकि मणिपुर में सरकार ने गुरिल्लाओ को नौकरी और पेंशन दे दी है उन्होंने कहा एक देश में दो कानून चल रहे हैं उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी

वह धरने से नहीं उठेंगे उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है अगर गुरिल्लाओ की मांगों के लिए उनकी जान भी चली जाती है तो उन्हें मंजूर है वही गुरिल्ला संगठन जिला अध्यक्ष ललित बगोली व गुरिल्लाओ ने एक सुर में कहा पूरा गुरिल्ला संगठन धीरज के पीछे खड़ा है उनकी मांगे पूरी न होने तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा

सरकार हाई कोर्ट के आदेश का पालन तक नहीं कर रही है सरकार द्वारा गुरिल्लाओं की मांगे मानना छोड़ सिर्फ बार-बार सत्यापन कराया जा रहा है सरकार की नियत में खोट है गुरिल्लाओ ने चेतावनी देते हुए कहा अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 2024 लोकसभा चुनाव में गुरिल्ला सरकार को सबक सिखाएंगे


उन्होंने कहा 17 साल पुराने इस आंदोलन के दौरान कई गुरिल्लाओ की मौत हो चुकी है मालूम हो गुरिल्ला नौकरी व पेंशन की मांग को लेकर पिछले 17 सालों से संघर्ष कर रहे हैं पर अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो पाई है गुरिल्लाओ का संघर्ष लगातार जारी है


