लोहाघाट मे स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां लोगों में जिला पंचायत के खिलाफ आक्रोश

लोहाघाट मे स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां लोगों में जिला पंचायत के खिलाफ आक्रोश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान :लोहाघाट / चंपावत

एक और जहां भारत सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन चलाया गया है लोगों को कई कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है वही जिला पंचायत चंपावत स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाता नजर आ रहा है लोहाघाट के राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने लोगों के द्वारा सड़क किनारे कूड़ा फेंक कर कूड़े का ढेर बना दिया गया है

जिस कारण पर्यावरण प्रेमियों में काफी आक्रोश है गुरूवार को पाटन ग्राम की प्रभा पाटनी ने बताया जिला पंचायत चंपावत के द्वारा पॉलिटेक्निक के पास कूड़ा दान रखवा दिए गए हैं जिस कारण लोगों ने इस साफ स्वच्छ स्थान में कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है

लोग कूड़ेदान में कूड़ा ना फेक सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं जिस कारण क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ-साथ बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है उन्होंने कहा जिला पंचायत ने कूड़ा दान तो रखवा दिया लेकिन कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं करी गई है जबकि पाटन ग्राम सभा के द्वारा घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए वाहन लगाया गया है

लोगों ने कहा जिला पंचायत के द्वारा इस साफ स्वच्छ स्थान को कूड़ा घर बना दिया गया है लोगों ने जिला पंचायत से इस स्थान से कूड़ा दान को तुरंत हटाने की मांग करी है लोगों ने कहा बड़ी मुश्किल से इस जगह को कूड़ा मुक्त किया गया था लेकिन जिला पंचायत के कारनामे से क्षेत्र में गंदगी का ढेर लगने लगा है

लोगों ने प्रशासन से जिला पंचायत के अधिकारियों पर कार्यवाही करने तथा इस स्थान से कूड़ा दान को हटाने की मांग करी है लोगों ने कहा जिला पंचायत को इस साफ स्वच्छ स्थान में कूड़ा दान नही रखने चाहिए जबकि जिला पंचायत के द्वारा बढ़ चढ़कर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया गया था