
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

हाईकोर्ट नैनीताल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के कड़े निर्देश दिए गए थे हाईकोर्ट के निर्देश पर बुधवार को पीडब्ल्यूडी लोहाघाट के द्वारा


अधिशासी अभियंता संजय चौहान के निर्देश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी की देखरेख में पुलिस व प्रशासन के सहयोग से लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट लोहाघाट राज्य मार्ग में पाटन पुल से लेकर गलचौड़ा तक किए गए

अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है वही तहसीलदार लोहाघाट विजय गोस्वामी व पीडब्ल्यूडी के अभियंता तुलाराम ने बताया माननीय हाईकोर्ट के निर्देश पर आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करी जा रही है

अतिक्रमण कारियो को पूर्व में नोटिस दे दिए गए थे अभियंता तुलाराम ने बताया विभाग ने लोहाघाट क्षेत्र में कुल 223 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं उन्होंने कहा राज्य हाईवे 57 में 186 अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं


जिन पर आज कार्यवाही हो रही है उन्होंने कहा दूसरे चरण में पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड से लेकर किमतोली तक अतिक्रमण को हटाया जाएगा वहीं किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए लोहाघाट थाने के प्रभारी एसओ हेमंत कठेथ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे


