भगवानपुर में प्लाईवुड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

भगवानपुर में प्लाईवुड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – अरशद हुसैन

स्थान – रूडकी

जहाँ आज सुबह मंगलौर में देवबंद रोड स्तिथ प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लगी वही रूडकी के भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक प्लाई बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, वहीं फैक्ट्री गांव के नजदीक होने के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए,

घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के औधोगिक क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित मर्सी वुड नामक एक प्लाई बोर्ड बनाने वाली फैक्ट्री है, मंगलवार की शाम फैक्ट्री में कर्मचारी प्रति दिन की तरह काम कर रहे थे, इसी दौरान फैक्ट्री में अचानक आग लग गई,

वहीं आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, वहीं घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बताया गया है कि दमकल विभाग की एक गाड़ी का पानी खत्म हो चुका है,

दमकल विभाग की अन्य गाड़ियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद दमकल की टीम द्वारा फैक्ट्री में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका, वहीं आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है, उधर, फैक्ट्री गांव के नजदीक होने के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, इसी के साथ सभी ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।