व्हीकल एक्ट के विरोध मे जनांदोलन की चेतावनी

व्हीकल एक्ट के विरोध मे जनांदोलन की चेतावनी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – धर्मेंद्र सिंह

स्थान – मसूरी

केंद्र सरकार की नई व्हीकल एक्ट हिट एंड रन मामले में माहौल गरमाता जा रहा है जहां एक और देश के 10 राज्यों में ट्रक चालकों द्वारा इस व्हीकल एक्ट के विरोध में चक्का जाम किया गया है

वहीं अब उत्तराखंड में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है जिससे देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

मसूरी स्थित टैक्सी मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पवार ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि भारत बन्द के समर्थन में उत्तराखंड टैक्सी मैक्सी महासंघ भी समर्थन देते हुए

भारत सरकार द्वारा ” हिट एंड रन ,, कानून में 10 वर्ष की सजा एवं जुर्माना 5 लाख के विरोध में कल समस्त उत्तराखंड प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा और यदि सरकार ये कानून वापिस नहीं लेती है तो ये लड़ाई निरंतर जारी रहेगी