नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने फूका भाजपा का  पुतला

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस ने फूका भाजपा का पुतला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – लक्ष्मण बिष्ट

स्थान – चंपावत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत जिले में भाजपा नेता द्वारा नाबालिग के साथ किए दुष्कर्म की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। चंपावत में नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला दहन किया। जल्द आरोपी भाजपा नेता कमल रावत की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

चंपावत जिला मुख्यालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व महामंत्री निर्मल तड़ागी के संचालन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत मोटर स्टेशन में जुलूस निकालते हुए भाजपा का पुतला फूका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा भाजपा शासन में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है भाजपा नेताओं के द्वारा बेटियों के अस्मत से खिलवाड़ किया जा रहा है और भाजपा सरकार उन्हें बचाने में लगी हुई है

मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे के बाद भी भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई है उन्होंने कहा अगर जल्द भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं होती है तो कांग्रेस सड़कों में उतरेगी। वही टनकपुर मे कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा सरकार का पुतला फूका

वही खर्कवाल ने कहा कि चंपावत तल्लादेश भाजपा मंडल अध्यक्ष , बीडीसी सदस्य व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल रावत ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं। उसकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहां कि मुख्यमंत्री की विधानसभा में बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।