हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में आज मनाया गया विजय दिवस

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में आज मनाया गया विजय दिवस

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्ट – , पंकज सक्सेना

स्थान -हल्द्वानी

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में आज विजय दिवस मनाया गया, 1971 की लड़ाई में अपनी शहादत देने वाले वीर जवानों को याद करते हुए शाहिद पार्क में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए।

जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ ही सैनिक कल्याण के अधिकारी और भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे, जिसके दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा 1971 में भारत – पाक के युद्ध में नैनीताल जिले से 15 जवान शहीद हुए हैं।

इस युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना। पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो की एक विश्व रिकॉर्ड है, तभी बांग्लादेश की स्थापना 16 दिसंबर 1971 को हुई ।