रक्षक ही बने भक्षक, लगातार बालिका का होता रहा शारीरिक शोषण, राजकीय महिला कल्याण विभाग रहा खामोश

रक्षक ही बने भक्षक, लगातार बालिका का होता रहा शारीरिक शोषण, राजकीय महिला कल्याण विभाग रहा खामोश

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक बार फिर राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र सुर्खियों में आ गया है जहां पर एक 15 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ लगातार शारीरिक शोषण कराया गया और उसको धमकाया भी गया. एक संस्था के अधिकारी के द्वारा जब राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया गया तो उस बालिका ने अधिकारी को अपनी आप बीती सुनाई.

वहीं बालिका ने बताया कि उसके साथ लगातार पिछले कई महीने से एक कमरे में जाकर शारीरिक शोषण कराया जा रहा है. जिसके बाद राजकीय महिला कल्याण में पुनर्वास केंद्र में हलचल मच गई. वहीं अधिकारी के द्वारा दो सुरक्षा कर्मियों के विरुद्ध हल्द्वानी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. सबसे बड़ी बात है कि जो राजकीय महिला कल्याण दिवस केंद्र की वरिष्ठ सुपरिंटेंडेंट है उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा जो भी बालिका या महिला यहां से जाती हैं उसकी पूरी रजिस्ट्री होती है.

लेकिन उस बालिका को भी अस्पताल भेजा गया था अब पता नहीं वह बालिका को वहां क्यों और किस उद्देश्य से ले जाती थी यह मुझे नहीं पता. लेकिन कहीं ना कहीं आज एक बार फिर महिला कल्याण पुनर्वास केंद्र सवालों के घेरे में है. जहां महिलाओं की सुरक्षा बिल्कुल भी नहीं दिखाई पड़ रही है क्योंकि यह पहला मामला है क्या पता इसके अलावा और भी कुछ मामले खुल सकते हैं. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

सबसे बड़ी बात है कि आज जिस प्रकार से उस बालिका के द्वारा बताया गया कि उसे एक प्रत्येक दिन कमरे में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण कराया गया. अब देखने वाली बात होगी कि सुरक्षा कर्मी किसके दबाव में बालिका को कमरे में ले जाती थी और उसे कमरे के अंदर कौन व्यक्ति होता था? अब पुलिस जांच में ही पता चलेगा फिलहाल इस मामले में राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास के कर्मचारी अपना बचाव करते दिखाई दी