नैनीतालः इस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर बाहरी युवाओं ने किया जानलेवा हमला छात्रसंघ अध्यक्ष घायल  कोतवाली पहुंचे आक्रोशित छात्र

नैनीतालः इस कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष पर बाहरी युवाओं ने किया जानलेवा हमला छात्रसंघ अध्यक्ष घायल कोतवाली पहुंचे आक्रोशित छात्र

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

 

रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -नैनीताल

छात्रसंघ चुनाव से पहले तो युवाओं के बीच मारपीट की खबरें आती थी। अब चुनाव के बाद भी मारपीट की खबरें आ रही है। खबर रामनगर महाविद्यालय से है। जहां छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ बाहरी युवाओं ने मारपीट कर दी। इसके बाद जब अन्य छात्रों के बीचबचाव किया

तो आरोपी छात्र कॉलेज से निकल गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस को तहरीर देते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष ललित कड़ाकोटी का आरोप है कि शुक्रवार की दोपहर 1 बजे महाविद्यालय परिसर के छात्र रोहित नेगी को मारने के लिए कुछ बाहरी युवक धारदार हथियार लेकर पहुंच गए।

इस दौरान मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की तो युवक भड़क गये। इसके बाद उन्होंने मुझसे भी मारपीट कर दी। अन्य छात्रों के आने पर आरोपी छात्र निकल गए। बताया कि दो दिनों से महाविद्यालय में बाहरी युवक घूम रहे हैं।

घटना से आक्रोशित छात्रों का प्रतिनिधिमंडल कोतवाली में पहुंचा और एसएसआई मनोज नयाल को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।