
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट: संजय कुंवर,

स्थान जोशीमठ

पंचकूला हरियाणा में हुई राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता सहित विगत एक वर्ष में 3 नेशनल टी०टी०चैंपियनशिप में अपने केटीगिरी में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके जोशीमठ स्थित विद्या मंदिर इंटर कालेज टी०टी०प्रशिक्षण सैंटर के छोटे छोटे हुनरमंद टी०टी० खिलाडियों का जलवा जिला टेबल टेनिस खेल महाकुम्भ में भी बरकरार रहा,,,,चमोली जनपद की जिला स्तरीय टी०टी०महाकुंभ खेल प्रतियोगिता में भी सीमांत नगर जोशीमठ के जोश और जज्बे से लबरेज राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाडिय़ों से सुसज्जित टीम के लिटिल चैम्पो का दबदबा कायम रहा,जनपद मुख्यालय चमोली के गोपेश्वर स्टेडियम में हुए इस बृहद जिला खेल महा कुम्भ टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी जोशीमठ टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर के टेबल टेनिस खिलाड़ी छाए रहे


, जोशीमठ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज टी०टी०ट्रेनिंग सैंटर से टीटी प्रशिक्षक विजय कुमार अग्रवाल के कुशल मार्ग दर्शन मैं जोशीमठ के कुल नौ टी०टी० खिलाड़ी बच्चों ने इस टेबल टेनिस खेल महा कुम्भ में प्रतिभाग किया था जिसमे जोशीमठ के सभी प्रतिभागी नौ टी०टी० खिलाड़ी बच्चों ने खेल महा कुम्भ की टी०टी० इवेंट्स में एकल, युगल, और मिश्रित युगल स्पर्धा के कुल 9 मैडल झटके, जिसमे पांच गोल्ड और चार सिल्वर मैडल शामिल हैं, बड़ी बात ये हैं की पहली बार उत्तराखंड राज्य टेबल टेनिस टीम में जोशीमठ की इतने ज्यादा संख्या में जोशीले टी०टी०प्लेयरों का दबदबा देखने को मिल रहा है, जोशीमठ टी०टी० ट्रेनिग सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक बी०के० अग्रवाल द्वारा विषम परिस्थितियों में सीमित संसाधनो के बलबूते इन जोशीले फुर्तीले और आत्म विश्वास से लबरेज दूरस्थ इलाकों से जोशीमठ पहुंचे छोटे छोटे बच्चों में टेबल टेनिस जैसी बेहद पेचीदा तकनीकी इंडोर गेम्स के प्रति ऐसी रुचि पैदा की है की आज उत्तराखंड टीटी खेल के इतिहास में चमोली जिले का ये सीमांत जोशीमठ छेत्र और यहां के लिटिल चैम्प टीटी खिलाडियों के खेल का दबदबा राष्ट्रीय स्तर पर कायम हुआ है

, जिसका उदाहरण इस बात से है की एक से डेढ़ साल के छोटे अंतराल में ही अबतक इस सैंटर के खिलाडिय़ों ने जनपद,राज्य सहित नेशनल टीटी इवेंट्स में 2दर्जन से अधिक मेडल हासिल कर साबित कर दिया कि सरहद के अंतिम छोर पर स्थित जोशीमठ में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है, जरूरत है उन्हे जरूरी खेल संसाधनो साजो सामानों और सबसे अहम बात विजय कुमार जैसे द्रोणाचार्य प्रशिक्षक/कोच और SVMIC कॉलेज जोशीमठ के प्रधानाचार्य एस०पी०चमोला जैसी शक्षियत की जिनके अथक प्रयासों से ही आज सीमांत के ये लिटल चेंप्स तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर टीटी प्रतियोगिताएं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर इस खेल में सूबे का नाम रोशन कर रहे है,बता दें की महज एक साल के कड़ी मेहनत से ही जोशीमठ के विद्या मंदिर इंटर कालेज टी०टी०ट्रेनिग सैंटर की खिलाड़ी कु०दिया,अंशिका नेगी, अदिति नेगी,काव्या,शार्दुल नेगी, जैसे सीमांत छेत्र के छोटे छोटे बच्चे आज टी०टी ०खेल में अपने अपने वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल से पहचान कायम कर चूके है

जो छेत्र ही नही अपितु चमोली जिले और राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है,आज भी ये सीमांत छेत्र के जोश और जज्बे से भरे खिलाड़ी कड़ाके की सर्दी, हाड़ कंपा देने वाली शीतलहर में भी सुबह 4बजे टीटी ट्रैनिंग सैंटर में समय निकाल कर खेल प्रैक्टिस करने पहुंच रहे है, ताकि आने वाले साल में राज्य ही नही अपितु देश का नाम इंटर नेशनल टी०टी० प्रतियोगताओं में भी रोशन कर से,



