दो पक्षों में पथराव -फायरिंग, राहगीर को लगे छरे, आरोपी गिरफ्तार

दो पक्षों में पथराव -फायरिंग, राहगीर को लगे छरे, आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर:– अनिल वर्मा (लक्सर)

स्थान – लक्सर

लक्सर के बहादरपुर खादर मोहल्ले में देर शाम युवकों के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर पथराव व फायरिंग हुई। वहां से गुजर रहे बहादुरपुर खादर के युवक के मुंह पर भी गोली के छरे लगने से घायल हो गया। कोतवाल और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और स्थिति को संभाला।

घायल युवक के पिता ने लक्सर कोतवाली पुलिस को जानलेवा हमले की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया हैं। आपको बता दे देर शाम लक्सर नगर के बहादरपुर खादर में आस-पास रहने वाले युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहां सुनी हुई और बाद में मारपीट करने लगे।

इस दौरान दोनों पक्ष के युवकों ने अपने-अपने मकान की छत पर चढ़कर एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि दोनों तरफ से देशी तमंचे से फायरिंग भी की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।