
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर – अनुज सैनी

स्थान – मंगलौर, उत्तराखंड

जहां एक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव गांव पहुंच रही है तो वहीं इसी कड़ी में आज नारसन विकास खंड के निजामपुर और नसीरपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची, जहां पर सरकार के तमाम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे और भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।


वहीं इस मौके पर ग्रामीणों ने अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया । वहीं एडीओ पंचायत धर्मपाल तेजवान ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ घर द्वार पर पहुंचा जा रहा है

जिसमें आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड,किसान कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य हर वर्ग के लोगो को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत करके लाभ दिलाना है ।


