हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार मे मेयर अनीता शर्मा को दी कर्मचारियों ने विदाई

हरिद्वार: नगर निगम हरिद्वार मे मेयर अनीता शर्मा को दी कर्मचारियों ने विदाई

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोट – ब्यूरो रिपोट

स्थान -हरिद्वार

नगर निगम हरिद्वार मे मेयर और पार्षदों का कार्यकाल आज खत्म हो गया है कल से नगर निगम हरिद्वार मे प्रशासक नियुक्त हो जाएंगे प्रशासक की देखरेख में नगर निगम हरिद्वार के प्रशासनिक और विकास कार्य संचालित किए जाएंगे हरिद्वार में मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में 5 वर्षों मे किए गए कार्य को लेकर कर्मचारी और पार्षदों ने उनका धन्यवाद किया

और अनीता शर्मा को विदाई दी इन 5 सालों के दौरान मेयर अनीता शर्मा ने उनके द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया सबसे बड़ी उपलब्धि हरिद्वार मे 2 अस्पतालो कों बताया।मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि आज मुझे मेयर बने हुए 5 साल पूर्ण हो गए हैं मेरा यह कार्यकाल काफी अच्छा रहा है

अधिकारियों और सभी पार्षदों ने मिलकर जनता की भलाई का कार्य किया है हम आशा करते हैं आगे भविष्य में भी अच्छा कार्य किया जाए जिन कार्यों को पूरा करने के लिए जनता ने हमें जिताया था उन कार्यों को हमारे द्वारा पूरा किया गया हरिद्वार के लिए सबसे बड़ा मुद्दा था कि हरिद्वार में एक हॉस्पिटल बने मगर अब दो हॉस्पिटल बनाए जा रहे हैं

जनता के आशीर्वाद से यह हमने इन कार्यों को किया है हम जनता का धन्यवाद देते हैं 5 साल की कार्यकाल में मुझे कार्य करने में काफी कठिनाई आई है क्योंकि 4 साल तक विपक्ष ने मुझे कार्य नहीं करने दिया उसके बावजूद भी हमने सबको साथ लेकर कार्य किया पार्टी से उठकर सभी नेताओं को कार्य करना चाहिए जिसमें जनता का हित हो