
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी,

स्थान -लालकुऑं

नगर पंचायत लालकुऑं की निर्वाचित बोर्ड का 5 वर्षों का कार्यकाल समाप्त होने के अवसर पर नगर पंचायत सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें समस्त वार्डो के सभासदों को चेयरमैन लालचन्द्र सिंह और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ देते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया ।


इस दौरान चेयरमैन लालचन्द्र सिंह ने नगर पंचायत बोर्ड का आभार जताते हुए अपने कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में गरीबों के लिये 100 लाभार्थियों को आवासों का आवंटन किया

गया जो कि नगर का सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट था इसके साथ ही नगर में स्ट्रीट लाइटों की समुचित व्यवस्था, स्लाटर हाऊस के सौंदर्यीकरण, ग्रीन पार्क,

मछली मीट बाजार सहित कई विकास कार्य नगर पंचायत द्वारा किये गये ।



