
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk को सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोट -ब्यूरो रिपोट

स्थान -लोहाघाट

बिगत दिनों लोहाघाट के बलाई गधेरे में नानीबोरी पुल के पास कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा निर्माण कार्य की मिट्टी को फेंक दिया गया था जिस कारण बलाई गधेरे का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था जिस कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया था लोगों ने इसकी शिकायत डीएम चंपावत से करी थी


डीएम के निर्देश पर आज एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के नेतृत्व में गधेरे में डालें गए मिट्टी के ढेर को जेसीबी मशीनों की मदद से हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया एसडीएम रिंकू बिष्ट ने बताया कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा गधेरे में खनन की मिट्टी को डालकर पानी के प्रवाह को रोक दिया गया था

लोगों की शिकायत पर मिट्टी को हटाया जा रहा है तथा गधेरे के प्रवाह को खोल दिया गया है एसडीएम ने कहा क्षेत्र में डंपिंग जोन के लिए जगह चिन्हित करी जा रही है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से निर्माण कार्य के मलवे को जंगलों व जल स्रोतों में न फेंकने की अपील करी

एसडीएम ने कहा नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी मालूम हो इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश था लोगों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिट्टी फेंकने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग करी गई थी इस मौके पर राजस्व उप निरीक्षक राकेश पगरिया ,ललित खोलिया मौजूद रहे



