पीजी कॉलेज लोहाघाट में नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी ने ली शपथ सभी सीटों में एबीवीपी का कब्जा

पीजी कॉलेज लोहाघाट में नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी ने ली शपथ सभी सीटों में एबीवीपी का कब्जा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -स्थान: लोहाघाट

चंपावत जिले के सबसे बड़े महाविद्यालय पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्र संघ के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं मंगलवार को कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता ने सभी नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी को शपथ दिलाई

तथा महाविद्यालय व छात्र हितों के लिए कार्य करने की सीख दी तथा सभी छात्र संघ पदाधिकारी को बधाइयां देते हुए शुभकामनाएं दी शपथ ग्रहण समारोह चुनाव प्रभारी डॉक्टर रवि सनवाल ,सदस्य डॉक्टर कमलेश सकटा ,डॉक्टर रुचिर जोशी ,डॉक्टर उमेश शर्मा के निर्देश में आयोजित किया गया

चुनाव प्रभारी डॉक्टर रवि सनवाल ने कहा कॉलेज की सभी 9 सीटों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं जिसमें रितिक ढेक छात्र संघ अध्यक्ष, वेद प्रकाश पांडे उपाध्यक्ष, संजना बिष्ट छात्र उपाध्यक्ष ,मनीष सिंह बिष्ट सचिव, पंकज विश्वकर्मा संयुक्त सचिव, साहिल अधिकारी कोषाध्यक्ष,

अनीशा फर्त्याल सांस्कृतिक सचिव ,प्रवीण सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा निकिता गिरी कला संकाय प्रतिनिधि चुने गए वहीं नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष ऋतिक ढेक ने कहा छात्र संघ का फोकस कॉलेज में सुविधाओं का विस्तार करना तथा छात्र-छात्राओं के हितों के लिए कार्य करना होगा

वहीं एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी ने कहा एबीवीपी हमेशा छात्र हितों के लिए कार्य करती आई है और करती रहेगी इसीलिए छात्र-छात्राओं का विश्वास एबीवीपी पर बना हुआ है वही समस्त महाविद्यालय परिवार में नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी