5 दिन बाद खुले लोहाघाट अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले जिला चिकित्सालय चंपावत के रेडियोलॉजिस्टि ने किए अल्ट्रासाउंड मरीजो को राहत

5 दिन बाद खुले लोहाघाट अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले जिला चिकित्सालय चंपावत के रेडियोलॉजिस्टि ने किए अल्ट्रासाउंड मरीजो को राहत

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिर्पोट:लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:लोहाघाट

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के रेडियोलॉजिस्ट के 15 दिन की लंबी छुट्टी चले जाने के बाद पिछले 5 दिनों से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई थी जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से आने वाली गर्भवती महिलाओं व अन्य मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था

तथा अल्ट्रासाउंड करने के लिए उन्हें चंपावत जिला चिकित्सालय या प्राइवेट अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे और मरीजों को काफी दिक्कतें हो रही थी लोगों की समस्याओं को देखते हुए पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा सीएमओ चंपावत डॉक्टर के के अग्रवाल को लोगों की समस्या से अवगत कराया गया

जिस पर सीएमओ ने चंपावत के रेडियोलाजिस्ट डॉक्टर प्रदीप बिष्ट को हफ्ते में दो दिन लोहाघाट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए सीएमओ के निर्देश पर आज डॉक्टर प्रदीप बिष्ट उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचे जहां बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाए एवं मरीज अल्ट्रासाउंड करने पहुंचे हुए थे डॉक्टर बिष्ट के द्वारा 5 दिन से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड कक्ष के ताले खोले गए और अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू करी इसके बाद 5 दिन से परेशान मरीजों ने राहत की सांस ली डाक्टर बिष्ट ने बताया आज उनके लोहाघाट आने से चंपावत जिला चिकित्सालय की अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है

जिस कारण चंपावत के मरीज भी लोहाघाट पहुंचे हैं डॉक्टर बिष्ट ने बताया इस वैकल्पिक व्यवस्था के कारण पूरा रूटिंन गड़बड़ा जाता है और जिला चिकित्सालय के मरीजों को भी काफी दिक्कतें उठानी पड़ती है क्योंकि उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी गई होती है उन्होंने बताया आज सीएमओ के निर्देश पर वे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड कर रहे हैं मालूम हो वैसे भी लोहाघाट की रेडियोलॉजिस्टि के द्वारा हफ्ते में पूरे दिन अल्ट्रासाउंड ना कर सिर्फ तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं

जिस कारण मरीजों को काफी असुविधाएं उठानी पड़ती है और मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं जिसका स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है वहीं सीएमओ चंपावत का कहना है रेडियोलॉजिस्ट की आंखों में दिक्कत है जिस कारण वे हफ्ते में सिर्फ तीन दिन अल्ट्रासाउंड कर पाती है