सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कैम्प फुटबाल मैदान से निकली बाइक रैली

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कैम्प फुटबाल मैदान से निकली बाइक रैली

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोटर-अभिषेक शर्मा

स्थान-रुद्रपुर

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मेयर रामपाल सिंह के नेतृत्व में ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान से विशाल बाइक रैली निकाली गयी।

इससे पूर्व नगर निगम सभागार में मेयर रामपाल ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।नगर निगम में पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। यहां पर मेयर रामपाल ने निगम कर्मियों को देश की एकता एवं अखण्डता के लिए काम करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ट्रांजिट कैम्प फुटबाल मैदान में मेयर रामपाल सिंह ने विशाल बाइक रैली का शुभारम्भ किया।

रामपाल सिंह ने कहा कि लौह पुरूष सरदार पटेल का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने तकरीबन 562 रियासतों में बंटे भारत को एक राष्ट्र बनाने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने जूनागढ़ और हैदराबाद जैसे विवादित रियासत को भी अपनी चतुराई और कूटनीतिक कौशल से भारत में मिला दिया था। इसी वजह से महात्मा गांधी ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि प्रदान की थी ।

मेयर ने कहा सरदार पटेल सभी के आदर्श हैं। उनका जीवन सदैव देश के लिए समर्पित रहा। सरदार पटेल का ही विजन था कि भारतीय प्रशासनिक सेवाएं देश को एक रखने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने इन प्रशासनिक सेवाओं को मजबूत करने के लिए भी जोर दिया था। उन्होंने आजाद भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था।