पांच दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव का हुआ, रंगारंग शुभारंभ

पांच दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव का हुआ, रंगारंग शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-बाराकोट

चंपावत जिले के बाराकोट में पांच दिवसीय लड़ीधुरा महोत्सव का आज से रंगारंग शुभारंभ हो गया है । इस महोत्सव का जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर उद्धघाटन किया गया ।

पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में चित्रकला, निबन्ध, भाषण, प्रश्नमंच, प्रश्नोत्तरी ,सहित विभिन्न शैक्षिक गतिविधयां के साथ ही शरीर सौष्ठव, घडाफोड़, रस्साकस्सी ,मैराथन दौड़, बॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । इस अवसर पर कल्सब यात्रा के साथ ही विभिन्न स्कूली छात्र – छात्राओं, स्थानीय लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं व सांस्कृतिक दलों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई ।

लड़ीधुरा महोत्सव के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने बताया की यह महोत्सव 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है । उन्होंने बताता कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों से लोगों का ध्यान हटाने व युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक कार्य के प्रयोग में लाने के लिए किया जाता है ।

इसके साथ ही अपनी सांस्कृतिक विरासतों को संरक्षित कर मंच के माध्यम से सामाजिक सरोकार के संदेशों के प्रति लोगों को जागरुक कर उन्हें जन-जन तक पहुंचने का कार्य भी समिति के माध्यम से किया जा रहा है । महोत्सव का समापन पूर्णिमा पर्व पर देवी रथों के मुख्यमन्दिर में आने के साथ ही हो जाएगा |