लोहाघाट में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन लोकनृत्य में टनकपुर,अंताक्षरी और योग में पाटी विजेता

लोहाघाट में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन लोकनृत्य में टनकपुर,अंताक्षरी और योग में पाटी विजेता

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट मे शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय सांस्कृतिक और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।रामलीला मैदान में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया।

उन्होंने इस तरह की प्रतियोगिता को स्कूली बच्चों के लिए आवश्यक बताया। लोकनृत्य प्राथमिक वर्ग में विकास खंड टनकपुर,पाटी,बाराकोट पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर वर्ग अंताक्षरी पाटी ब्लाक विजेता,बाराकोट उप विजेता, प्राथमिक वर्ग में चंपावत विजेता,पाटी उप विजेता,योगा जूनियर वर्ग में पाटी विजेता, लोहाघाट उप विजेता रहे।

संचालन जीवन सिंह मेहता ने किया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह अधिकारी,दीप जोशी, रमेश चंद्र जोशी, अमित वर्मा, शंकर भट्ट, रवीश पचौली, रमेश देव, कैलाश फर्त्याल, मयंक पुनेठा, नरेश जोशी, सुनील पांडेय,कमल गहतोडी,भुवन गडकोटी, राजेंद्र बिष्ट मौजूद रहे