चंपावत में राज्य स्तरीय फुटबॉल का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया, शुभारम्भ

चंपावत में राज्य स्तरीय फुटबॉल का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया, शुभारम्भ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर-लक्ष्मण बिष्ट

स्थान-चंपावत

चंपावत जिला मुख्यालय गोरलचौड़ मैदान में आज से 21 वे राज्य स्तरीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है |

चंपावत के गौरलचौड़ मैदान में आयोजित, इस चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 26 टीम में प्रतिभाग कर रही है । इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय द्वारा किया गया । 14 ,17 व 19 आयु वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में आज खेले गए मुकाबलों में स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून, पौड़ी, उधमसिंहनगर की टीमों द्वारा अपने अपने जीते मैच गये ।


जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया चंपावत में 21 वे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है । तीन आयुवर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 26 टीमो के 435 फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है । उन्होंने बताया कि अलग अलग वर्गों में चयनित तीन टीमें जम्मू कश्मीर, अण्डमान निकोबार व महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी ।


इससे पूर्व विभिन्न स्कूली व एनएसएस की छात्र छात्राओं , बाहर से आयी टीमों द्वारा मार्चपास्ट किया गया व सलामी दी गयी |