भाजयुमो कार्यकताओं ने गांधी चौक में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका

भाजयुमो कार्यकताओं ने गांधी चौक में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर -संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट के निदेशक के खिलाफ कांग्रेस विधायक की अभद्रता मामले में आज यहां गांधी चौक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने‌ कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट का नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।पुतला दहन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक मदन‌ बिष्ट ने कॉलेज के कैंपस में आकर निदेशक के आवास में हंगामा किया और गाली गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया

जिससे वहां भय का माहौल पैदा हो गया. उन्होंने कहा कि विधायक को अपने इस कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगने के साथ‌ नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा देना चाहिए।पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीप भगत, रामेश्वर गोयल मीडिया , मनीष चौधरी,उमेश पंत नगर‌ महामंत्री, पावस जोशी

अध्यक्ष युवा मोर्चा , दर्शन बिष्टनगर महामंत्री, मनजीत भगत, तरुण जोशी, दीपक जोशी, मनोज रावत, कुशाल सिंह, गोवर्धन सिंह, दीप तिवारी, खजान सिंह, मनीष भैसोड़ा , शंकर दत्त बुधौड़ी, हंसा दत्त बवाड़ी, आदि मौजूद रहे।