श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में 72वीं गढ़वाली रामलीला के लिए हनुमान ध्वजा फहराई गयी

श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में 72वीं गढ़वाली रामलीला के लिए हनुमान ध्वजा फहराई गयी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में श्री आदर्श रामलीला समिति {रजि0} उतरकाशी के तत्वाधान में आयोजित होने वाली अखिल कोटी ब्रह्मांड नायक जगतपिता जगदीश्वर करुणानिधान सूर्यवंशी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचंद्र जी की गौरवमयी अविरल {निरन्तर} 72वे वर्ष में आगाज {प्रवेश} करने वाली “अपडी बोली अपडी भाषा मा” ०३ {तीसरी} गढ़वाली रामलीला जो कि 09 अक्टूबर 2023 से 25 अक्टूबर 2023 तक संपन्न होनी हैं उसकी पुनरावृत्ती हेतु श्री हनुमान ध्वजा का आरोहण विधि – विधानुसार पूजा- अर्चना के साथ रामलीला मंच पर विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तरकाशी की धर्म परायण जनता जनार्दन के अपार प्यार और भरपूर सहयोग के द्वारा संपन्न हुआ।निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रात 8.00 पूर्वाहन श्री परशुराम जी मंदिर बाड़ाहाट, उतरकाशी में श्री हनुमान ध्वजा का पूजन विद्वान आचार्य रघुवीर नैथानी के कर-कमलो द्वारा विधि विधाननुसार श्री परशुराम महाराज जी के श्रीचरणों के सान्धिय में संपन्न होने के उपरांत ढ़ोल-नगाड़ो, मशकबीन और नरसिंघा की सुमधुर तान पर श्री हनुमान ध्वजा की दिव्य और भव्य शोभा यात्रा

श्री भैरव मंदिर, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, श्री हनुमान मंदिर के बाद हनुमान चौक होते हुए श्री रामलीला मंच पर प्रभु श्रीरामचंद्र जी, जगत जननी माँ भगवती सीता जी, श्री संकटमोचन श्री हनुमान जी और समस्त आवाहित देवी देवताओ से इस ऐतिहासिक और पौराणिक श्रीरामलीला को र्निविघ्न सुसंपन्न करवाने हेतु आवाहन, प्रार्थना और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ ध्वजा का आरोहण किया गया।तदोपरान्त पूजा-पाठ, श्री हनुमान चालीसा पाठ, आरती -प्रसाद वितरण के बाद इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रामलीला में जनमानस से अपेक्षित हार्दिक दिल से स्नेहता से परिपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन की आशातीत आकांक्षा की अपेक्षा की गई।इस पावन पुनीत सुअवसर पर मुख्य संपादक एवं उद्घोषक जयेंद्र सिंह पंवार, उमेश प्रसाद बहुगुणा, प्रेम सिंह पंवार, रमेश चौहान संरक्षक, गजेंद्र मटूडा {प्रेमी} अध्यक्ष, भूपेश कुड़ियाल प्रबंधक, अजय बड़ोला और डा0 तस्दीक खान उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष अरविंद राणा,

रूकम चन्द रमोला, प्रताप सिंह रावत, खुशहाल सिंह चौहान, केशवानंद भट्ट , शान्ति प्रसाद भट्ट , रामराज सिंह भंडारी {पूर्व प्रधानाचार्य} अजय पंवार, इंद्रेश उप्पल {बंटी} केशर सजवाण, कैलाश सेमवाल, विजय प्रकाश भट्ट, विजय चौहान, शांति प्रसाद भट्ट, अनिल सेमवाल, चंद्रमोहन पंवार, विक्रम शाह, प्रह्लाद जी, अमरपाल रमोला, महेन्द्र सिंह पंवार, वचन भटवान्न, किरन पंवार, राजेऺंन्द्री {राजी} रमोला, उर्मिला रमोला, जलमा राणा, अनीता राणा और मीना बिष्ट के अलावा उतरकाशी की सम्मानित धर्मपरायण जनमानस भी मौजूद रहे