
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर – संजय जोशी

स्थान -रानीखेत

उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र यू सर्क देहरादून के द्वारा विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट तथा अनुकरणीय कार्य करने के लिए राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज बग्वाली पोखर के प्रभारी प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी को उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान 2023- 24 प्रदान किया गया राजधानी देहरादून में आई आर डी टी के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने उन्हे यह पुरस्कार प्रदान किया


अजय कुमार जोशी इससे पहले भी उत्तराखंड राज्य प्रौद्योगिकी पुरस्कार 2004, इंटेल कंप्यूटर दक्षता राज्य पुरस्कार 2005 प्राप्त कर चुके हैं साथ ही अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा तथा विद्या भारती संस्थाओं के द्वारा उन्हे अपने शैक्षिक नवाचारों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया जा चुका हैं, उनके निर्देशन में कई छात्र- छात्राएं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं

अपने विषय भौतिक विज्ञान का शिक्षण करने के साथ ही अजय पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है, अपने सहयोगियों तथा छात्रों की सहायता से प्रतिवर्ष देवदार , बांज, चिनार, सुरई जैसे पौधों का रोपण तथा संरक्षण भी कुशलता से कर रहे हैं,

प्रौद्योगिकी का शिक्षण में प्रयोग करने के लिए उनके प्रयासों से विद्यालय में आधुनिक स्टेम लैब, दो स्मार्ट कक्षाएं ,प्रोजेक्टर व कंप्यूटरों की स्थापना की गई जिससे छात्र विज्ञान के साथ-साथ गणित भूगोल जैसे विषयों की बारीकियां प्रयोगात्मक रूप से भी सीख तथा समझ पा रहे हैं अजय अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों साथियों तथा छात्रों को देते हैं ।


उनकी इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट, ललित बनकोटी हरीश नयाल, आशुतोष ,सौम्या तथा उनके सहयोगियों ने हर्ष व्यक्त किया है ।


