नैनीताल- प्रसिद्ध छायाकार अमित साह का आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर

नैनीताल- प्रसिद्ध छायाकार अमित साह का आकस्मिक निधन, इलाके में शोक की लहर

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें .ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं

रिपोटर – ब्यूरो रिपोट

स्थान – नैनीताल

उत्तराखंड के प्रसिद्ध छायाकार व नैनीताल निवासी यूट्यूबर अमित साह के आकस्मिक निधन से पूरे इलाके और राज्य में शोक की लहर है। शानदार फोटोग्राफी व यूट्यूब पर रोचक जानकारी देने वाले करीब 43 वर्षीय अमित साह की बीते रात अचानक तबियत बिगड़ गई

उनको परिवार के लोग बीडी पाण्डे जिला अस्पताल लेकर गये जहाँ उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।

जानकारी के मुताबिक आज करीब 10 बजे उनके निवास स्थान आवागढ़ कंपाउंड से उनकी शव यात्रा निकाली जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।