
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-ब्यूरो रिपोट

स्थान -डोईवाला

डोईवाला से बुल्लावाला गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पुल अब खतरे की जद में है। खतरा बारिश से तो बढ़ा ही है, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते इस खतरे को और भी बढ़ा दिया है, हालांकि तीन सालों से इस पुल की लीपा पोती का काम लगातार किया जा रहा है। ओर इस कार्य पर लाखों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। पर फिर भी सुसवा नदी का यह पुल आमजन के लिये खतरे की घण्टी बजा रहा है।


इसी मामले को लेकर आज बुल्लावाला गांव के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर पुल पर रिपेयरिंग के कार्य को सही तरीके से करने व विभागीय बजट को जनहित के लिए सही तरीके से लगाने की मांग की है। किउंकि तीन सालों से इस पुल के रिपेयरिंग का काम सिर्फ और सिर्फ बजट को ठिकाने लगाने के लिए किया जा रहा है।

पत्थरों के जरिये पुल के ब्लॉक भरे जा रहे हैं, जबकि यह कार्य कंक्रीट से होना चाहिए। साथ ही उन्होंने चैतावनी देते हुवे कहा कि अगर विभाग द्वारा पुल का कार्य अच्छी गुणवत्ता से नही किया जाता, तो ग्रामीण विभाग के कार्यालय के सामने उग्र आंदोलन करेंगे।


