
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-नरेश तोमर

स्थान -हरिद्वार

हरियाली तीज का कार्यक्रम हरिद्वार के टाउन हॉल में महिलाओं द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंची भावना पांडेय ने कहा कि हरियाली तीज जैसे कार्यक्रम महिलाओं को एकजुट होने के साथ-साथ आगे बढ़ने का मौका देते हैं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम पौराणिक हैं


जब महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकलती थी उस समय ऐसे कार्यक्रम में महिला बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करती थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल के बाद भी महिलाएं अब भी अपनी रोजमर्रा के जीवन में संघर्ष करती नजर आ रही है उन्हें समाज ने हमेशा दबाने का प्रयास किया है

अपनी जीवटता के बल पर कुछ महिलाएं आगे निकल आई हो लेकिन अधिकांश महिलाओं की स्थिति अभी जस की तस्वीर बनी हुई है। आगामी वर्ष 2024 के चुनाव से पहले वह जी तोड़ मेहनत कर महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।


