
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर- संजय कुंवर

स्थान -जोशीमठ

पंचम केदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर पंचबदरी ध्यान बदरी को जोड़ने वाली हेलंग उर्गम मोटर मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त होने से लगातार यहां यातायात ठप हो रहा है। जिसके चलते कल्प घाटी में अब खाद्यान्न संकट खड़ा होने वाला है,
बता दें कि पीएमजीएसवाई चमोली के अन्तर्गत यहां का हेलंग उर्गम मोटर मार्ग बदहाल हो गया है यहां तक कि पैदल चलने लायक भी नहीं है । करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी राज्य गठन के 22 साल बाद भी सड़क की स्थिति नहीं सुधरी ।
कल्पक्षेत्र के लिए दुर्भाग्य है कि यहां राज्य के कैबिनैट मंत्री समेत दर्जनों उच्च अधिकारियों तक सफर कर चुके हैं राज्य के दोनों दलों कांग्रेस बीजेपी के विधायक भी दर्जनों बार पहुंच चुकी फिर भी सड़क की दशा सुधारने में नाकाम रहे ।
लगातार घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होता रहा है


दिवालों पर लाखों के पुस्ते एक बरसात भी नहीं झेल पा रही है सब चलते हैं सड़क पर लेकिन बोलने वाले सब मौन है जब तक उर्गम घाटी की जनता राजनीति से बाहर आकर सड़क पर हो रही घटिया निर्माण के लिए आवाज नहीं उठाती तब तक सड़क की दशा कभी नहीं सुधर सकती जिसके लिए प्रत्येक आदमी को जागरूक की जरूरत है।उर्गम लघु जल विद्युत परियोजना की नहर हमेशा ही उर्गम घाटी की सड़क के लिए नासूर बनी हुयी है हर साल इनकी लापरवाही एवं लीकेज के कारण सड़क बह जाती है।हेलंग उर्गम मोटर मार्ग जगह जगह बंद हो गया है सड़क पर नालियां निर्माण न होने के कारण पानी सड़कों पर बह रहा है पीएमजीएसवाई के बनाये पुस्ते एवं दिवार एक बरसात भी नहीं झेल पा रही है।
बिना बेस एवं घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर पुस्तों का निर्माण किया जा रहा है लाखों के पुस्ते ढह जा रहे हैं जब तक उर्गम लघु जल विद्युत परियोजना की नहर सुधारी नहीं जाती तब तक पावर हाऊस चलने नही दिया जायेगा। लघु जल विद्युत परियोजना पावर हाऊस की नहर उर्गम घाटी के विकास में बाधक है।निर्माण प्रबंध ब्रिज एंड रूफ कम्पनी लिमिटेड द्वारा उर्गम घाटी के धोपा गदेरे एवं नोट गदेरे पर पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है निर्माणधीन पुल निर्माण कम्पनी की लापरवाही के कारण दर्जनों खेत इसकी चपेट में आ गये है

जिससे ल्यांरी कल्पेश्वर महादेव मार्ग पर वाहन फंस रहे हैं। जल्द दिवार निर्माण नहीं किया गया तो सैकड़ों खेत बर्बाद हो जायेगें उर्गम घाटी कल्पेश्वर महादेव मंदिर के ऊपर निर्माणाधीन भर्की भैटा बासा मोटर मार्ग पर पुस्ता धंसने लगा है जो कि कल्पेश्वर महादेव मंदिर को लिए खतरा बना है नालियां निर्माण न होने के कारण सारा बरसाती जल मंदिर की तरफ बस रहा है।पीएमजीएसवाई द्वारा कल्पेश्वर मंदिर की पेयजल लाइन भी तोड़ दी गयी है जिसका अब तक पुनर्निर्माण नहीं किया गया



