
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं


रिपोटर-मनोज कश्यप

स्थान -हरिद्वार

मणिपुर राज्य में अनुसूचित जाति व जनजाति की महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार करके उनको निवस्त्र घुमाये जाने वाले आरोपियों को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर भीम आर्मी के हरिद्वार जिला अध्यक्ष दीपक रविदासिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। भीम आर्मी संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक रविदासिया ने बताया की आज राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन दे कर हमारे द्वारा मांग की गई है की आदिवासी और बहुजन समाज के लोगों के साथ हिंसा हो रही है


उनको अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है दबंगो द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाया गया यह संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाने जैसा है कार्य किया गया संविधान इसकी इजाजत नहीं देता है परंतु उसके बावजूद भी बार-बार हिंसा हो रही है। उन्होंने कहा की इस घटना को अत्यंत गंभीरता से लेना अति आवश्यक है। इसके अलावा भी देश में बहुजन समाज के लोगों पर तरह-तरह से प्रताड़ना हत्या अपहरण जातीय दंगा हरियाणा(नूह) राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश इत्यादि प्रदेशों में लगातार बहुजन समाज के लोगों का तिरस्कार किया जा रहा है

जबकि संविधान में सबको बराबर अधिकार समता समानता अंकित है । संगठन के जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तो संगठन के नेतृत्व में बड़े कदम उठाया जाएगा।


